यूपी में सेवायोजन विभाग ने युवाओं के लिए बंपर नौकरियां देने की कार्ययोजना तैयारी की है. इसे रोजगार मेले के जरिए पूरा किया जाएगा. विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 20 हजार नौकरियां देने की तैयारी की है. इसके लिए प्रदेश भर के क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों के माध्यम से रोजगार मेलों का आयोजन होगा. इस क्रम में 879 रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. सेवायोजन विभाग ने रोजगार के लिए युवाओं की काउंसिलिंग की भी तैयारी की है. इसमें यूनिवर्सिटी एंप्लॉयमेंट ब्यूरो भी मदद करेंगे.