लखीमपुर खीरी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि सिंगाही कस्बे के वॉर्ड-नंबर 12 के रहने वाले पंकज का पड़ोस की रहने वाली अंजली के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध था. प्रेम संबंध होने के चलते पंकज और अंजली करीब 7 दिन पहले अपने घर से भाग गए थे, जिसकी शिकायत परिवार वालों ने पुलिस को की थी. इसके बाद पुलिस ने फरार प्रेमी जोड़ों को बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों को पकड़ने के बाद उन्हें समझाने की कोशिश की. मगर जब प्रेमी युगल एक दूसरे से अलग होने को राजी नहीं हुए, तो पुलिस ने कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से थाने में बने मंदिर में उनकी शादी करवा दी. इसके बाद दोनों को थाने से ही विदा कराकर घर भेज दिया गया.