यूपीएडा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य की नई तस्वीरें ट्वीट की हैं. तस्वीरों में देखिए कैसा चल रहा है काम. उत्तर प्रदेश में 7 जिलों से होकर गुजरने वाला 296 कि.मी. लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है. यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा से होकर गुजरेगा. यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड क्षेत्र को दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से जोड़ेगा. 2 अगस्त, 2021 तक इस एक्सप्रेस-वे का 69% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में 7766.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी.