लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: विपक्ष का संसद में 'नाटक' बैकफायर करेगा, यूपी में बढ़ता आक्रोश और सनातन रक्षा की लहर

संसद परिसर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश में विरोध तेज हो गया है. लखनऊ में प्रदर्शन और वाराणसी में शिकायतों की खबरों के बीच इस घटनाक्रम पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav Parliament Protest
Pappu Yadav Parliament Protest
social share
Google CTA

Opinion: 31 जुलाई 2026 को संसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर रचाया गया नाटक अब उल्टा पड़ने लगा है. पप्पू यादव द्वारा पुजारी का वेश धारण कर दानपेटी लेकर बैठना, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं द्वारा उसमें पैसे डालना और फिर ‘चोरी’ का दृश्य दिखाना-यह सब राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था. लेकिन उत्तर प्रदेश में इस हरकत के खिलाफ आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है. लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया है, जबकि वाराणसी में राहुल गांधी और अन्य संबंधित नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की खबरें आ रही हैं. दरअसल, राम मंदिर जैसे आस्था के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की हड़बड़ी में विपक्ष का यह नाटक पूरी तरह बैकफायर कर गया है.