कौन है समीर अली, जिसके घर पर चलेगा बुलडोजर? प्रशासन ने थमाया 10 दिन का नोटिस
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 22 वर्षीय गौतम मौर्य की हत्या के बाद प्रशासन ने आरोपी समीर अली के कथित अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर पंचायत ने 10 दिन का नोटिस जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 22 साल के नौजवान गौतम मौर्य की नृशंस हत्या के बाद माहौल बेहद गरमाया हुआ है. इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है, जिसके बाद अब प्रशासन भी सख्त एक्शन में आ गया है. हत्या के आरोपी समीर अली के अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

