लेटेस्ट न्यूज़

डेंगू से बेकाबू हैं अलीगढ़ के इस गांव के हाल, ग्रामीणों ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल!

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अतरौली इलाके में स्थित पनहरा गांव के लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अतरौली इलाके में स्थित पनहरा गांव के लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है. यहां हालात इतने भयावह हो गए हैं कि गांव निवासी परिवार का कोई न कोई सदस्य घर में चारपाई पर बीमार पड़ा हुआ है. अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकरी इस ओर कितना गंभीर हैं, उसकी ये बानगी भर है. आपको बता दें कि गांव के अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं. ग्रामीणों में हुई इस प्रकार डेंगू की मार से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. बीते मंगलवार को गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार हुए लोगों को दवाएं वितरित की थीं.