लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़: AMU में गणतंत्र दिवस के मौके पर अल्लाह हू अकबर के नारे? दिए गए जांच के आदेश

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर धार्मिक नारे लगाए गए…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर धार्मिक नारे लगाए गए हैं. आरोप है कि यह नारे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के समय एनसीसी छात्रों ने लगाए हैं. बता दें कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए यूनिवर्सिटी के एनसीसी छात्रों द्वारा धार्मिक नारे लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया और क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एनसीसी के छात्र ‘नारा ए तकबीर अल्लाह हुअकबर’ नारे लगाते हुए दिख रहे हैं.