लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम श्री विद्या मठ में लगी लिफ्ट की क्या है असली कहानी, अब ये पता चला

Ashram Lift Story: वाराणसी के श्री विद्या मठ में मिली वह लिफ्ट जिसका जिक्र शंकराचार्य पर लगे आरोपों में किया गया था. यूपी तक की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि यह लिफ्ट ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी की शारीरिक स्थिति को देखते हुए लगवाई गई थी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Ashram Lift Story: वाराणसी का श्री विद्या मठ इन दिनों सुर्खियों में है. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों के बीच लेखिका भूमिका द्विवेदी ने आश्रम में एक लिफ्ट होने का दावा किया था. यूपी तक की टीम ने आश्रम के भीतर पहुंचकर उस लिफ्ट की पड़ताल की और यह जानने की कोशिश की कि आखिर इस लिफ्ट का इस्तेमाल किस लिए होता है. क्या यह ऐशो-आराम का साधन है या इसके पीछे कोई और मजबूरी थी?