लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी: एडवोकेट कमिश्नर को बदलने के मामले में कल होगी फिर सुनवाई

वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में श्रृंगार गौरी मामले में मंगलवार, 10 मई को लगभग 2 घंटे बहस हुई.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में श्रृंगार गौरी मामले में मंगलवार, 10 मई को लगभग 2 घंटे बहस हुई. बहस के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से एडवोकेट कमिश्नर को बदलने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर जमकर दलीलें दी गईं. जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार को एक बार फिर से सुनवाई की तिथि तय करते हुए बहस को जारी रखने की बात कही है.

बहस पूरी होने के बाद बुधवार को ही उम्मीद जताई जा रही है कि एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के भाग्य का फैसला हो जाएगा कि वह आगे सर्वे और वीडियोग्राफी की कार्रवाई करेंगे या नहीं. इसके साथ ही बुधवार को ही सर्वे के लिए अगली तारीख भी कोर्ट की तरफ से दी जा सकती है.

ज्ञानवापी मस्जिद की संस्था अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की तरफ से वकील अभय नाथ यादव ने बताया कि एडवोकेट कमिश्नर को बदलने के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है और कोर्ट ने अब कल (मंगलवार, 11 मई) की तारीख दी है. उन्होंने आगे बताया कि उनकी तरफ से एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की मांग को लेकर पुरजोर बहस की गई है और अब इस पर कल आदेश आएगा.

हालांकि, वादी श्रृंगार गौरी की तरफ से वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया, “कल (मंगलवार, 11 मई) सुनवाई के लिए फिर से डेट पड़ी है. आज की सुनवाई पूर्ण नहीं हुई है. कल फिर से सुनवाई होगी.”

श्रृंगार गोरी वादी पक्ष से पैरोकार जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया, “संभवत कल (मंगलवार, 11 मई) शाम तक निर्णय भी आ जाएगा कि एडवोकेट कमिश्नर द्वारा सर्वे और वीडियोग्राफी की कार्रवाई कब होगी?”

ज्ञानवापी केस: अदालत 10 मई को अगले सर्वे की तारीख मुकर्रर करने को लेकर लेगी फैसला