काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेगा मोटे अनाज से बना ‘श्री अन्न प्रसादम’, PM मोदी की है पहल
Varanasi News: मिलेट्स (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम और जागरूकता में अब बाबा विश्वनाथ भी भागीदारी करेंगे. श्री काशी…
ADVERTISEMENT

Varanasi News: मिलेट्स (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम और जागरूकता में अब बाबा विश्वनाथ भी भागीदारी करेंगे. श्री काशी विश्वनाथ धाम में चढ़ने वाले प्रसाद में मिलेट्स के लड्डू को भी शामिल कर लिया गया है. प्रसाद बनाने वाली महिला स्वयं सहायता समूह को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. अब बाजरे, तिल, गुड़ और मेवे से देशी घी में बने लड्डू बाबा को प्रसाद के रूप में अर्पित किए जाएंगे.