लेटेस्ट न्यूज़

विष्णु जैन ने बोला 'मंदिर के अवशेष पर बनी थी ज्ञानवापी' तो भड़के ओवैसी, ASI को सुनाई खरी-खोटी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ा एक बड़ा अपडेट गुरुवार रात सामने आया, जिससे सनसनी मच गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
ओवैसी पर gyanvapi ने निशाना साधा
social share
google news

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ा एक बड़ा अपडेट गुरुवार रात सामने आया, जिससे सनसनी मच गई. दरअसल, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने ASI सर्वे के हवाले से कई बड़े दावे किए. विष्णु शंकर जैन ने ASI की रिपोर्ट से संकेत मिला है कि ज्ञानवापी मस्जिद वहां पहले से मौजूद एक पुराने मंदिर के अवशेषों पर बनाई गई थी. वहीं, विष्णु शंकर जैन के इस दावे के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोल दिया. उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि 'ASI हिंदुत्व की दासी है.'