वाराणसी: केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बोले- काशी तमिल समागम अद्भुत और ऐतिहासिक होगा
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को वाराणसी में कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में होने वाला ‘काशी-तमिल समागम’ अद्भुत और ऐतिहासिक होगा.…
ADVERTISEMENT

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को वाराणसी में कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में होने वाला ‘काशी-तमिल समागम’ अद्भुत और ऐतिहासिक होगा. प्रधान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ‘काशी-तमिल समागम‘ की तैयारियों का जायजा लेने आए हैं जिसका उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.