लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: नमो घाट पर बन रहा फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी, जानिए क्या हैं फायदे, कैसे करेगा काम

काशी में मां गंगा में डुबकी लगाकर आस्था के साथ अगर आप पूरी तरह सुरक्षित भी महसूस करना चाहते हैं, तो अब नमो घाट पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

काशी में मां गंगा में डुबकी लगाकर आस्था के साथ अगर आप पूरी तरह सुरक्षित भी महसूस करना चाहते हैं, तो अब नमो घाट पर इसकी सुविधा आपको मिलेगी. अगर किसी को तैरना नहीं आता तो भी गंगा की धारा में निश्चिंत होकर डुबकी लगा सकते हैं. काशी में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा रहे नमो घाट पर इस तरह की सुविधाएं बनाई जा रही हैं. फ्लोटिंग जेटी या प्लेटफॉर्म से लगे बाथ कुंड और घाट पर चेंजिंग रूम समेत कई सुविधा जल्दी ही लोगों को मिलेंगी.