वाराणसी: स्वच्छ गंगा के दावे का सच! सीवेज के पानी से रंग पड़ा काला, लीकेज से दरके मकान
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा किनारे रहने वाले लोग और उनके घर अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा किनारे रहने वाले लोग और उनके घर अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में अब रोजाना 50-70 MLD यानी 5-7 करोड़ लीटर सीवेज का पानी गिरना शुरू हो गया है, जिससे गंगा का रंग काला पड़ गया है. वहीं, दरकती गंगा की मिट्टी के चलते नगवां इलाके में गंगोत्री विहार काॅलोनी के लगभग 10 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.
