‘मुख्तार अंसारी ने अपहरण के बाद…’, इस जुर्म में भी माफिया दोषी करार, मिली ये सजा, जानें मामला
मुख्तार अंसारी को एक मामले में फिर दोषी करार दिया गया है. दरअसल मुख्तार पर अपहरण के बाद परिवार वालों को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है. इस मामले में कोर्ट ने मुख्तार को दोषी माना है और सजा का ऐलान भी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि मुख्तार अंसारी को एक मामले में और दोषी करार दे दिया गया है. वाराणसी की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को कोयला व्यापारी को धमकी देने के आरोप में दोषी करार दिया है. इस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 5 साल 6 माह की सजा सुनाई है. इसके साथ ही मुख्तार अंसारी के खिलाफ 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.