लेटेस्ट न्यूज़

नई दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा विदेशी यात्री का पाउच, अंदर मिली भारत समेत 4 देशों की करेंसी 

नई दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत ट्रेन में एक विदेशी यात्री का पाउच छूट गया. इस पाउच में भारत समेत चार देशों की करेंसी रखी हुई थी. इसमें 2 लाख रुपये से ज्यादा की भारतीय नकदी के साथ अमेरिकी डॉलर, श्रीलंकाई रुपये और सिंगापुर डॉलर भी मौजूद थे.

ADVERTISEMENT

Vande Bharat Train Foreign Passenger News
Vande Bharat Train Foreign Passenger News
social share
Google CTA

Vande Bharat Train Foreign Passenger News: नई दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत ट्रेन में एक विदेशी यात्री का पाउच छूट गया. इस पाउच में भारत समेत चार देशों की करेंसी रखी हुई थी. इसमें 2 लाख रुपये से ज्यादा की भारतीय नकदी के साथ अमेरिकी डॉलर, श्रीलंकाई रुपये और सिंगापुर डॉलर भी मौजूद थे. यात्री को जब अपना पाउच ट्रेन में छूटने का पता चला तो उनकी चिंता बढ़ गई. हालांकि, रेलवे ने पाउच मिलने के बाद उसमें रखी सभी मुद्राओं का वेरिफिकेशन किया और उन्हें सुरक्षित यात्री को वापस सौंप दिया. इस तरह विदेशी नागरिक को उसकी कीमती नकदी और सामान वापस मिल गया.

वंदे भारत में सफर के दौरान छूटा पाउच

कैंट रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर के नागरिक लिम वेंग शांग 20 नवंबर को ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उनका काले रंग का पाउच ट्रेन में ही छूट गया. यात्री को जब सामान छूटने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए. दरअसल, पाउच में अलग-अलग देशों की करेंसी के रूप में काफी नकदी रखी हुई थी. इसमें भारतीय रुपये के साथ तीन अन्य देशों की मुद्रा भी मौजूद थी. ऐसे में पाउच का वापस मिलना यात्री के लिए बेहद जरूरी था.

यह भी पढ़ें- वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की LED स्क्रीन पर चलने लगे फिल्मी गाने, वीडियो देखकर लोग हुए नाराज

 

पाउच में रखे थे 4 देशों की करेंसी

पाउच में कुल 2 लाख 11 हजार 650 रुपये की भारतीय मुद्रा रखी हुई थी. इसके अलावा 1000 अमेरिकी डॉलर, श्रीलंकाई मुद्रा के 1 लाख 22 हजार रुपये और 66 सिंगापुर डॉलर भी थे. यानी यात्री के पाउच में चार अलग-अलग देशों की करेंसी मौजूद थी. इसमें भारतीय रुपये के अलावा अमेरिकी डॉलर, श्रीलंकाई रुपये और सिंगापुर डॉलर शामिल थे. इतनी नकदी और अलग-अलग मुद्राओं का एक साथ खो जाना विदेशी यात्री के लिए बड़ी परेशानी बन सकता था.

यात्री को सुरक्षित लौटाया पाउच

पाउच मिलने के बाद रेलवे की ओर से उसमें रखी नकदी और सामान का वेरिफिकेशन किया गया. इसके बाद सभी भारतीय और विदेशी मुद्राएं सिंगापुर के नागरिक लिम वेंग शांग को सुरक्षित वापस सौंप दी गईं. अपना कीमती सामान और चार देशों की करेंसी वापस मिलने पर यात्री ने राहत की सांस ली. 

यह भी पढ़ें- 1 साल पुरानी रंजिश में पिता और बेटे की हत्या, मुजफ्फरनगर में मुख्तियार और सुखजिंदर को घर के गेट पर गोलियों से भूना