काशी विश्वनाथ का प्रसाद बनाने का काम अमूल को दिया, लोकल वेंडर बेला पापड़ की महिलाएं बोलीं- रोजी छीन ली
UP News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के महाप्रसाद को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. दरअसल तिरुपति प्रसाद में मिलावट विवाद को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया और अमूल के साथ प्रसाद बनाने का समझौता कर लिया. इस दौरान महाप्रसाद भी बदल दिया गया और पुराने वेंडर्स को हटा दिया गया.
ADVERTISEMENT

kashi vishwanath
UP News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के महाप्रसाद को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. दरअसल तिरुपति प्रसाद में मिलावट विवाद को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया और अमूल के साथ महाप्रसाद बनाने का समझौता कर लिया. इस दौरान महाप्रसाद भी बदल दिया गया और पुराने वेंडर्स (जो लोग पहले महाप्रसाद बना रहे थे) को हटा दिया गया. इससे महाप्रसाद की कीमत में भी थोड़ा इजाफा हो गया. अब मंदिर प्रशासन के इस फैसले से प्रसाद बनाने वाले वेंडर खासा नाराज हैं. वह इसे अपने साथ अन्याय बात रहे हैं.