लेटेस्ट न्यूज़

अब गोरखपुर से वाराणसी का सफर होगा और आसान, आज से शुरू हो रही नई उड़ान सेवा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रविवार, 27 मार्च को नई…

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रविवार, 27 मार्च को नई उड़ान शुरू होगी. राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार शाम जारी एक बयान में यह जानकारी दी.

प्रवक्‍ता के मुताबिक, योगी 27 मार्च को गोरखपुर से वाराणसी के बीच नई उड़ान की शुरुआत से जुड़े कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से सम्मिलित होंगे. उन्होंने बताया कि यह हवाई सेवा ‘उड़ान योजना’ के तहत शुरू की जा रही है.

प्रवक्ता के अनुसार, इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से हिस्सा लेंगे, जबकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह भी इसमें शामिल होंगे.

प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर से वाराणसी के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से गोरखपुर से जुड़े गंतव्य स्थानों की संख्या आठ और कुल विमानों की संख्या 12 हो जाएगी.

राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से प्रदेश में नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

योगी 2.0 में और बेहतर होगी पुलिसिंग और कानून व्यवस्था, गृह विभाग कर रहा ये तैयारियां