लेटेस्ट न्यूज़

IPL 2024 : अचानक आधी रात को वाराणसी पहुंची KKR Team, जानें क्या है पूरा मामला

KKR spend night in Varanasi : कोलकाता की टीम फ्लाइट को अचानक आधी रात 1:20 बजे वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया गया और पूरी टीम को वाराणसी में ही रुकना पड़ा. 

ADVERTISEMENT

KKR Team Flight Diverted to Guwahati IPL 2024
KKR Team Flight Diverted to Guwahati IPL 2024
social share
google news

KKR spend night in Varanasi : श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने धमाल मचा दिया है. उसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. कोलकाता टीम ने 11 में से 8 मैच जीते हैं. इसी के साथ वो अब पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स (RR) को पछाड़कर टॉप पर काबिज हो गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 98 रन की बड़ी जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने घरेलू मैदान पर होने वाले मैच के लिए कोलकाता लौटना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कोलकाता की टीम फ्लाइट को अचानक आधी रात 1:20 बजे वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया गया और पूरी टीम को वाराणसी में ही रुकना पड़ा.