कानपुर DM IAS जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया बेटी की शादी में कैसे पायें 55000 रुपये की मदद, पूरा तरीका जान लीजिए
कानपुर के DM IAS जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी सरकार की कन्या विवाह सहायता योजना (KVSY) की पूरी जानकारी दी. पंजीकृत श्रमिकों को बेटी की शादी के लिए 55,000 रुपये तक की मदद कैसे मिलेगी, पात्रता और आवेदन का तरीका जानें.
ADVERTISEMENT

DM Kanpur Jitendra Pratap Singh
बेटी के पैदा होने के बाद उसके माता-पिता को उसकी पढ़ाई, करियर के साथ-साथ शादी-ब्याह की भी चिंता होती है. माता-पिता की आर्थिक स्थिति अगर ठीक नहीं होती, ये चिंत और बढ़ जाती है. पर अगर आप उत्तर प्रदेश में एक पंजीकृत श्रमिक हैं और अपनी बेटी की शादी की चिंता में हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत राहत भरी हो सकती है. कानपुर के जिलाधिकारी (DM) और IAS जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक वीडियो जारी कर यूपी सरकार की खास योजना 'कन्या विवाह सहायता योजना (KVSY)' के बारे में पूरी जानकारी दी है. इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को अपनी बेटी की शादी के लिए 55,000 रुपये की आर्थिक मदद मिल सकती है. DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह योजना असंगठित और निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बेहद उपयोगी है.