वाराणसी आएं तो इन 5 जगहों को घूमना मिस न करें, यहां काशी विश्वनाथ से लेकर गंगा आरती सब कुछ है
Top 5 Places to Visit Varanasi: यूं तो काशी को दुनिया का सबसे पुराना कहा जाता है. काशी का 5 हजार साल पुराना लिखित इतिहास…
ADVERTISEMENT

Top 5 Places to Visit Varanasi: यूं तो काशी को दुनिया का सबसे पुराना कहा जाता है. काशी का 5 हजार साल पुराना लिखित इतिहास भी पता चलता है और काशी को अविनाशी भी कहते हैं. यानी काशी का विनाश नहीं हो सकता, क्योंकि मान्यता है कि काशी भगवान भोले के त्रिशूल पर बसी है. इन धार्मिक मान्यताओं के इतर काशी यानी वाराणसी, काशी या बनारस के बारे में प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं, “बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है.” वाराणसी उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर है, जहां हर साल लाखों की तादाद में सैलानी घूमने आते हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप वाराणसी घुमने आ रहे हैं, तो इन टॉप 5 जगहों को घूमना मिस न करें. खबर में आगे जानिए आप किन जगहों को घूम कर वाराणसी में एन्जॉय कर सकते हैं.