गैंगरेप के वक्त इंस्टाग्राम चैट्स पर कैसे एक्टिव थी लड़की? बनारस का पूरा केस न पलट दें ये नए आरोप
Varanasi Crime News: वाराणसी में युवती के कथित गैंगरेप केस की जांच अब SIT करेगी. वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम चैटिंग से उठे नए सवाल. पीड़िता की सोशल मीडिया एक्टिविटी और मेडिकल रिपोर्ट ने केस को उलझा दिया.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News: वाराणसी में एक हफ्ते तक एक युवती के साथ 23 लड़कों द्वारा कथित गैंगरेप मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने न केवल इस केस की जांच के लिए SIT का गठन किया है, बल्कि अगली किसी भी गिरफ्तारी पर रोक भी लगा दी है. इतना ही नहीं अगर गैंगरेप के आरोप गलत पाए जाते हैं, तो उल्टा युवती पर ही कार्रवाई की बात सामने आई है.
