लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानवापी: BHU के प्रोफेसर का दावा- ‘मस्जिद के वजूखाने में मिला शिवलिंग नंदीकेश्वर का है’

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिली एक आकृति को लेकर बहस छिड़ गई है. एक तरफ हिंदू पक्ष का दावा है कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिली एक आकृति को लेकर बहस छिड़ गई है. एक तरफ हिंदू पक्ष का दावा है कि यह शिवलिंग है. वहीं, दूसरी तरफ हिंदू पक्ष के दावे को नकारते हुए मुस्लिम पक्ष इस आकृति को फव्वारा बता रहा है. बता दें कि बीते दिनों ज्ञानवापी-विश्वनाथ मंदिर मामले में मंदिर पक्ष से वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने वजूखाने के पत्थर को तारकेश्वर महादेव होने का दावा किया था, तो अब BHU के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान के प्रोफेसर माधव जनार्दन रटाटे ने वजूखाने में मिली आकृति को नंदीकेश्वर शिवलिंग होने का दावा किया है.