गंगा में नाव पर बैठ इफ्तार करने और साथ में चिकन-बिरयानी खाने के 14 आरोपी कोर्ट में लगे रोने, फिर ये हुआ
Varanasi Ganga Iftar Case:वाराणसी गंगा इफ्तार विवाद: 14 मुस्लिम आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा. चिकन बिरयानी पार्टी और गंगा के अपमान मामले में 23 मार्च को होगी अगली सुनवाई.
ADVERTISEMENT

Varanasi Iftar Controversy
Varanasi Ganga Iftar Case: वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी करने वालों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. वाराणसी की ACJM-9 कोर्ट ने सभी 14 मुस्लिम आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है. कोर्ट रूम में पेशी के दौरान आरोपी युवक फूट-फूटकर रोते और माफी मांगते नजर आए. लेकिन गंभीर धाराओं के चलते उन्हें कोई राहत नहीं मिली. वहीं वादी पक्ष के वकील ने आरोपियों के परिजनों द्वारा धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप भी लगाया.