लेटेस्ट न्यूज़

नई सरकार में वाराणसी, गोरखपुर को गिफ्ट, उड़ान योजना में मिली नई फ्लाइट, डिटेल्स जानिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्पाइसजेट की गोरखपुर से वाराणसी के लिए नई उड़ान सेवा का लखनऊ से वर्चुअली उद्घटान किया.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्पाइसजेट की गोरखपुर से वाराणसी के लिए नई उड़ान सेवा का लखनऊ से वर्चुअली उद्घटान किया.

सीएम योगी ने कहा, “प्रदेश में विगत 5 वर्षों में एयर कनेक्टिविटी में काफी परिवर्तन हुआ है.”

सीएम योगी के मुताबिक, “वर्तमान समय में राज्य में नौ हवाई अड्डे काम कर रहे हैं. चार साल पहले, राज्य में सिर्फ चार हवाई अड्डे थे.”

बता दें कि गोरखपुर से वाराणसी के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से गोरखपुर से जुड़े गंतव्य स्थानों की संख्या आठ और कुल विमानों की संख्या 12 हो जाएगी.

आपको बता दें कि राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से प्रदेश में नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है.