लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में जिस चौराहे पर खड़े हुए राहुल गांधी, वहां गंगा जल लेकर पहुंचे भाजपाई, फिर ये किया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी पहुंची है. राहुल गांधी का हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 लीटर गंगा जल से उस चौराहे को भी साफ कर दिया है, जहां राहुल ने जनता को संबोधित किया था.

ADVERTISEMENT

Varanasi
राहुल गांधी का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ता
social share
Google CTA

Varanasi News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी शनिवार के दिन वाराणसी पहुंची है. इस दौरान वहां के भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं. बता दें कि हिंदू संगठनों की तरफ से राहुल गांधी का वाराणसी में विरोध किया गया है तो अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी का विरोध करने के लिए आगे आए हैं.