UPTak Baithak Logo

'दो लोगों के बीच दो गज की दूरी वाला नियम अभी भी लागू है क्या?' PM मोदी-CM योगी की फोटो पर अखिलेश ने लिए मजे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. यहां पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

PM Modi-CM Yogi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. यहां पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे. बता दें कि वाराणसी पहुंचते ही पीएम मोदी का एक्शन मोड में दिखे. वह आधी रात को ही निरीक्षण करने सड़क पर निकल पड़े. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं, पीएम मोदी और सीएम योगी की इन्हीं तस्वीरों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा है.