बागपत: ASP ने चेयरमैन प्रत्याशी संग की बदसलूकी, किया आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल, वीडियो वायरल
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं. मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है. इसी बीच…
ADVERTISEMENT

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं. मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है. इसी बीच बागपत में चुनाव ड्यूटी के दौरान एएसपी मनीष मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चुनावी ड्यूटी के दौरान एएसपी मनीष मिश्रा ने मतदान स्थल पर मौजूद एजेटों को कानून का पालन करने की अपील की, लेकिन वह अपील की जगह वहां मौजूद एजेटों को धमकाते हुए नजर आए. इस दौरान एएसपी ने गालियों की ऐसी बौछार कर दी, जिससे सुन वहां खड़े पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए. इस दौरान एक चेयरमैन उम्मीदवार भी एएसपी के लपेटे में आ गए.