कौन हैं मुरादाबाद के फेमस यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान जिनके खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया है केस?
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के रहने वाले यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान इन दिनों मुश्किलों में फंस गए हैं. बता दें कि पुलिस की वर्दी पहन रौब दिखाते हुए अब्दुल्ला के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसपर पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के रहने वाले यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान इन दिनों मुश्किलों में फंस गए हैं. दरअसल, यूट्यूबर ने पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. मगर अब अब्दुल्ला अपने इसी वीडियो की वजह से मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि पुलिस की वर्दी पहन रौब दिखाते हुए अब्दुल्ला के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसपर पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है.