लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 12th topper marksheet: सीबीएसई 12वीं की टॉपर शामली की सावी की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

CBSE 12वीं की टॉपर शामली की सावी की मार्कशीट और नंबर देखकर लोग हैरान हैं. जानिए उन्होंने किस विषय में कितने अंक हासिल किए.

ADVERTISEMENT

Savi Jain 12th topper CBSE
Savi Jain 12th topper CBSE
social share
Google CTA

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों में उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सावी जैन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावी जैन ने 500 में से 499 अंक (99.80%) प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं.

सावी की शानदार मार्कशीट देखकर हर कोई चौंक गया है. उन्होंने हर विषय में लगभग शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो उनकी मेहनत, लगन और पारिवारिक सहयोग का नतीजा है.

सावी का वीडियो यहां नीचे देखिए 

नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत में सावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया. सावी ने कहा, "मेरे पेरेंट्स और टीचर्स ने हर कदम पर मेरा साथ दिया, हौसला बढ़ाया और मेरा कॉन्फिडेंस कभी डाउन नहीं होने दिया. मैंने भी हिम्मत नहीं हारी." 

पिता शामली में फर्नीचर शॉप चलाते हैं

सावी के पिता अंकित जैन शामली में फर्नीचर शॉप चलाते हैं और उनकी मां कविता जैन गृहिणी हैं. सावी ने कहा कि उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, इसका अंदाजा नहीं था.

देशभर से आए CBSE 12वीं के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 88.39 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत ज्यादा प्रदर्शन किया है. वहीं, 500 में से 499 अंक लाकर सावी जैन ने न सिर्फ शामली जिले का, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया है.