लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Noida Class 10 Pass Percentage: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में प्रयागराज का पास पर्सेंटेज चौंका देगा, नोएडा पिछड़ा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

CBSE 10th result
CBSE 10th result
social share
Google CTA

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस साल 10वीं में त्रिवेंद्रम ने 99.79 प्रतिशत के साथ टॉप किया है. वहीं 12वीं विजयवाड़ा ने 99.60 प्रतिशत के साथ रीजन टॉप किया है. बता दें कि रीजन वाइस टॉपर की लिस्ट में यूपी 15वें और 16वें स्थान पर है.


10वीं रीजन टॉपर की लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं के परिणाम में त्रिवेंद्रम ने 99.79 प्रतिशत के साथ टॉप किया है.  दूसरे स्थान पर विजयवाड़ा 99.79 और बेंगलूरु 98.90 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है.चेन्नई 99.71प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर, 96.54 प्रतिशत के साथ पुणे पांचवें स्थान पर है.  वहीं 95.44 प्रतिशत के साथ अजमेर छठवें स्थान पर है.दिल्ली वेस्ट 95.24, दिल्ली ईस्ट रीजन  95.07 % के साथ सातवें और आठवें स्थान पर है. वहीं चंडीगढ़ 93.71 के साथ नौवें  स्थान पर और पंचकुला  92.77 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर है. 

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो सूबे में नोएडा को पीछे छोड़ते हुए प्रयागराज 15वें स्थान पर है. प्रयागराज  रीजन का पास प्रतिशत  91.09 प्रतिशत है. वहीं नोएडा 89.41 प्रतिशत के साथ 16वें स्थान पर है.

ऐसे देखें CBSE 10th रिजल्ट

सीबीएसई का 12वीं के परिमाण देखने के लिए आपको CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/  पर क्लिक करना होगा. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और जन्म तिथि यानी DOB की भी की जरूरत होगी