लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल जिन्होंने मारा था माफिया मुख्तार की बैरक में छापा?

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल इन दिनों खूब चर्चा में हैं. दरअसल, बीते शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ मंडल कारागार की औचक छापेमारी की थी, जिससे हड़कंप मच गया था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

IAS Durga Shakti Nagpal: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल इन दिनों खूब चर्चा में हैं. दरअसल, बीते शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ मंडल कारागार की औचक छापेमारी की थी, जिससे हड़कंप मच गया था. इस दौरान डीएम-एसपी ने जेल कैम्पस में पहुंचते ही सीधे माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बैरक की सघन तलाशी ली. हालांकि वहां कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान मुख्तार अंसारी बेबस और लाचार होकर कार्रवाई देखता रहा. ऐसे में जब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की चर्चा हो रही है, तो आइए जानते हैं कौन हैं ये?