लेटेस्ट न्यूज़

मऊ : शादी समारोह में नाचते-गाते जा रही थीं महिलाएं, तभी ढह गई दीवार, लाइव वीडियो सामने आया

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau News) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां घोसी रोडवेज के पास हल्‍दी रस्‍म के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau News) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां घोसी रोडवेज के पास हल्‍दी रस्‍म के दौरान एक दीवार गिरने से 6 लोगों की दबकर मौत हो गई. मरने वालों में चार महिलाएं और दो बच्‍चे शामिल हैं. वहीं, 22 लोग घायल हो गए. इस घटना का अब वीडियो फुटेज सामने आ गया है. शादी की रिकार्डिंग कर रहे कैमरामैन के कैमरे में यह घटना कैद हो गई है.

शादी समारोह में महिलाएं नाचते-गाते जा रही थीं

बता दें कि 10 सेकेण्ड के इस वीडियो में घटना की भयावता देखकर हर किसी की चीख निकल जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं गाना गाते हुए गली से गुजर रहीं थीं, तभी अचानक बड़ी सी दीवार उनपर भरभारकर गिर जाती है. दीवार गिरने से उसके नीचे कई महिलाएं दब जाती हैं और वहां अफरा-तफरी का महौल हो जाता है. बता दें कि शुक्रवार 8 दिसंबर को हुए इस हादसे में 4 महिलाओं, 2 बच्चों समेत 6 की मौत हो गई. वहीं, 22 लोग घायल हैं. हादसा दोपहर 3.30 बजे उस वक्त हुआ, जब शादी में हल्दी रस्म के लिए महिलाएं निकली थीं.

हादसे में 6 की मौत

बता दें कि घोसी कस्बे के मदापुर समसपुर मोहल्ले के रहने वाले बृजेश मद्देशिया के लड़के की कल शादी थी और आज इस शादी को लेकर परिवार और रिश्तेदार सहित मोहल्ले की महिलाएं कुछ वैवाहिक रस्म पूरी कर रही थी. वहीं महोल्ले में ही एक दीवार के पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं शादी की रस्म कर रही थी. तभी अचानक दीवार भरभराकर उन सभी के ऊपर गिर गयी. दीवार काफी पुरानी थी और उससे सी सटकर सटाकर बालू का बड़ा ढेर रखा हुआ था. जिसका दबाव भी दीवार पर था. मौके पर जेसीबी मंगाकर मलबे में दबे लोंगो को बाहर निकला गया.