ये है ताजमहल घूमने का बेस्ट टाइम, पार्टनर के साथ जाएंगे तो आएगा इतना खर्चा
वैसे तो आप ताजमहल घूमने कभी भी जा सकते हैं. मगर अगर आपको हर पल का आनंद लेना है, तो मौसम और अपने मिजाज के हिसाब से ट्रिप को जरूर प्लान करना चाहिए…
ADVERTISEMENT

Taj Mahal Tourism: उत्तर प्रदेश का आगरा शहर भारत समेत पूरी दुनिया में प्रेम की नगरी के रूप में जाना जाता है. ताजमहल के लिए मशहूर यह शहर अपनी ऐतिहासिकता को धरोहर के रूप में संजोए हुए है. दुनियाभर के आम और खास लोगों की घूमने वाले शहरों की लिस्ट में आगरा का नाम जरूर शमिल होता है और इसकी वजह है ताजमहल. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे. जैसे कि आगरा घूमने का बेस्ट टाइम क्या है? (What is the best time to visit Taj Mahal) और जोड़े के संग आगरा घूमने में कितना खर्च आएगा? (How much money needed for couple for Taj Mahal trip) तो आइए खबर में आपके सवालों का जवाब देते हैं.