लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में तौसीफ कबाड़ी सेल से निकाल रहा था पीतल, अचानक हुआ विस्फोट और चली गई जान

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अमहेड़ा में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया. यहां एक कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट हुआ. विस्फोट के चलते मौके पर मौजूद एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Meerut News: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अमहेड़ा में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया. यहां एक कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट हुआ. विस्फोट के चलते मौके पर मौजूद एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. सूचना पर थाना पुलिस सहित फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची. फिलहाल बताया जा रहा है कि किसी सेल को तोड़ते वक्त अचानक यह धमाका हुआ. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.