बांदा में अचानक दो हिस्सो में बंटी सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों में मच गई अफरा तफरी, टला बड़ा हादसा
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में शनिवार दोपहर झांसी बांदा प्रयागराज रेल रूट पर एक बड़ा हादसा टल गया. अचानक…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में शनिवार दोपहर झांसी बांदा प्रयागराज रेल रूट पर एक बड़ा हादसा टल गया. अचानक चंबल एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन कप्लर टूटने की वजह से चलते चलते दो हिस्सों में बंट गयी, ट्रेन के दो हिस्सों में बंटता देख यात्री सहम गए. सूचना पर तत्काल तकनीकी टीम मौके पर पहुचीं, जहां उन्होंने कप्लर को बनाया तब जाकर करीब एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई. झांसी DRM के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन के कप्लर बनने के बाद उसे सकुशल रवाना कर दिया, कोई हताहत नही हुआ है.