लेटेस्ट न्यूज़

संभल में हंगामा, कार्यालय में घुसकर सब रजिस्टार को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal News) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां तहसील परिसर के रजिस्टर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal News) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां तहसील परिसर के रजिस्टर कार्यालय में घुसकर अधिवक्ता के द्वारा सहायक उपनिबंधक के साथ डंडे से मारपीट करने की घटना सामने आई है. इससे मौके पर हंगामा हो गया. उप निबंधक कार्यालय में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. गुस्साए रजिस्ट्री कार्यालय में कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया. एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाया मगर सब रजिस्ट्रार बीच में से उठकर बाहर आ गए.