लेटेस्ट न्यूज़

भोलेनाथ की पूजा कर सपा के युवा नेता ने दे दी जान, गोला वाले घर में बिखरे पड़े मिले कुछ कार्ड

समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नेता आकाश लाला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नेता आकाश लाला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. गोला क्षेत्राधिकार अजेंद्र कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा. आकाश लाल द्वारा आत्महत्या की सूचना पर नगर के लोग स्तब्ध रह गए.