लेटेस्ट न्यूज़

मोहम्मद शमी के गांव में बनने वाले स्टेडियम को लेकर RLD चीफ जयंत चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

भारत में आयोजित किए गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, उनका नाम मोहम्मद शमी है. चर्चा हो भी क्यों न, दरअसल शमी ने इस वर्ल्ड में अपनी धुआंधार गेंदबाजी से सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mohammad Shami News: भारत में आयोजित किए गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, उनका नाम मोहम्मद शमी है. चर्चा हो भी क्यों न, दरअसल शमी ने इस वर्ल्ड में अपनी धुआंधार गेंदबाजी से सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे. शमी के इस प्रदर्शन के चलते यूपी सरकार ने अमरोहा स्थित उनके सहसपुर अलीनगर गांव में स्टेडियम बनाने का ऐलान किया. वहीं, अब राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने अमरोहा के जिलाधिकारी जयंत चौधरी को पत्र लिख अपनी तरफ से मदद करने की बात कही है.