लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में ट्रेन को धक्का मारकर चालते दिखे लोग, वीडियो हुआ वायरल, जानें पूरी कहानी

अमेठी में रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां पर रेलवे विभाग के अधिकारी के लिए बनी डीपीसी ट्रेन पटरियों के बीच में ही खराब हो गई, जिसके बाद...

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां पर रेलवे विभाग के अधिकारी के लिए बनी डीपीसी ट्रेन पटरियों के बीच में ही खराब हो गई, जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ट्रेन को धक्का मारकर मैन लाइन से लूप लाइन में लाया गया. वहीं, अब रेलवे कर्मचारी द्वारा ट्रेन को धक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि यह पूरा मामला अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का है. यहां पर सुल्तानपुर की तरफ से अधिकारी डीपीसी ट्रेन से लखनऊ की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक स्टेशन के आउटर पर ट्रेन अचानक खराब हो गई. मेन लाइन पर ट्रेन के खराब होने से कई अन्य ट्रेन भी प्रभावित होने लगीं. मगर डीपीसी ट्रेन नहीं चल पाई, जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों द्वारा डीपीसी ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से हटाकर लूप लाइन में लाया गया. रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ट्रेन को धक्का मारने का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब वायरल हो रहा है.

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कही ये बात

इस पूरे मामले पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आरएस शर्मा ने कहा, "डीपीसी ट्रेन जिस पर अधिकारी बैठकर निरीक्षण करते हैं,  वो निहालगढ़ स्टेशन के आउटर पर खराब हो गई थी. इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा धक्का मारकर स्टेशन पर लाया गया और बाद में उसकी कमी को सुधारने के बाद रवाना कर दिया गया.