लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस केस: हॉस्पिटल संचालिका डॉ. अलका राय मऊ से गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण मामले में मऊ की हॉस्पिटल संचालिका डॉ. अलका राय को बाराबंकी पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. उनके भाई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण मामले में मऊ की हॉस्पिटल संचालिका डॉ. अलका राय को बाराबंकी पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. उनके भाई और हॉस्पिटल के प्रबंधक एसएन राय को मऊ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था. उनको भी बाराबंकी पुलिस अपने साथ लेकर गई है.

बाराबंकी पुलिस के साथ मऊ पुलिस भी मंगलवार सुबह 4.45 बजे बलिया मोड़ के पास उनके हॉस्पिटल स्थित आवास पर पहुंची थी. एंबुलेंस मामले में बाराबंकी में पहले से दर्ज मुकदमे में मुख्तार अंसारी सहित 13 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

आपको बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा पेशी पर जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले निजी एम्बुलेंस का पंजीयन मऊ की डॉक्टर अलका राय के अस्पताल के नाम पर था. इसका रजिस्ट्रेशन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाराबंकी एआरटीओ कार्यालय में कराया गया था.

यह मामला प्रकाश में आने के बाद बाराबंकी कोतवाली में मुख्तार अंसारी, डॉक्टर अलका राय और अस्पताल के डायरेक्टर सहित कई लोंगो के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में डॉक्टर और उनके भाई एसएन राय (अस्पताल के डायरेक्टर) को बाराबंकी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

लगभग 08 महीने तक जेल में रहने के बाद दिसंबर माह में डॉ. अलका राय और उनके भाई एसएन राय जमानत पर बाहर आए. इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने गैंगेस्टर का मुकदमा इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों पर लगाया. जिसके बाद सोमवार सुबह बाराबंकी और मऊ पुलिस द्वारा डॉक्टर अलका रॉय के आवास पर छापेमारी कर उनको और उनके भाई को गिरफ्तार कर अपने साथ बाराबंकी लेकर गई.

जानिए उस केस की पूरी कहानी जिसके लिए बाहुबली मुख्तार को बांदा से लखनऊ में किया गया पेश