‘पति को धोखा दिया तो दूंगी 1 करोड़’ ज्योति मौर्य केस के बीच वायरल शपथ पत्र का सच जानें
उत्तर प्रदेश में इन दिनों पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल ये मामला ही कुछ ऐसा है कि हर किसी का ध्यान इसी पर लगा हुआ है. ज्योति के पति आलोक ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए उसका सहयोग किया, खूब मेहनत की. मगर जब पत्नी अधिकारी बन गई तो उसने उन्हें छोड़ दिया और दूसरे अधिकारी से रिश्ता बना लिया. इस पूरे मामले पर ज्योति मौर्य ने भी अपने पति पर दहेज और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है.