‘मैंने उसे पढ़ाया और उसने टांग तुड़वा दी’, पति ने लेक्चरर पत्नी पर लगाया बड़ा आरोप
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी लेक्चरर पत्नी…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी लेक्चरर पत्नी पर मामूली सी बात में भाइयों संग मिलकर उसकी टांग तोड़ने की आरोप लगाया है. घायल अवस्था मे पुलिस ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पति ने आरोप लगाया है कि, ‘मैंने अपनी पत्नी को बीएड, पीएचडी कराकर लेक्चरर बनाया, अब वो मेरी नही सुनती, कुछ कहता हूं लड़ाई करती है. मामूली बात पर अपने भाइयों को बुलाकर पिटाई करवा दी.’ उसने रोते हुए पत्नी से प्रताड़ना की आपबीती सुनाई है.