आगरा के बाल गृह की अधीक्षिका ने बच्ची को चप्पल से खूब पीटा, वीडियो वायरल होने पर दी ये सफाई
Agra News:आगरा में राजकीय बाल शिशु गृह की अधीक्षिका का अमानवीय कारनामा सामने आया है. बता दें कि बाल शिशु गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे…
ADVERTISEMENT

Agra News:आगरा में राजकीय बाल शिशु गृह की अधीक्षिका का अमानवीय कारनामा सामने आया है. बता दें कि बाल शिशु गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो बाल शिशु गृह की अधीक्षिका पूनम पाल की क्रूरता को बयां कर रहा है. 1 मिनट 2 सेकंड का यह वीडियो 4 सितंबर का बताया जा रहा है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़की बिस्तर पर लेटी हुई है, तभी अधीक्षिका पूनम पाल तेज कदमों से कमरे के अंदर आती हैं, जमीन पर पड़ी चप्पल से एक के बाद एक ताबड़तोड़ लड़की के ऊपर सात बार प्रहार करती हैं. वीडियो वायरल होने के बाद से बाल शिशु गृह में हड़कंप मचा हुआ है.