UPTak Baithak Logo

गाजीपुर: बेटे की हत्या का दुख नहीं सह सके पिता, श्मशान में चिता पर लेटाते ही गिर पड़े

गाजीपुर से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां श्मशान में जहां कुछ देर पहले बेटे की चिता जली तो कुछ ही देर बाद वहां पिता की भी चिता जलाई गई. ये देख हर कोई गमगीन हो गया.

ADVERTISEMENT

गाजीपुर: बेटे की हत्या का दुख नहीं सह सके पिता, श्मशान में चिता पर लेटाते ही गिर पड़े
गाजीपुर: बेटे की हत्या का दुख नहीं सह सके पिता, श्मशान में चिता पर लेटाते ही गिर पड़े
social share
Google CTA

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां श्मशान घाट में बेटे का अंतिम संस्कार करवाने आए पिता की श्मशान में ही मौत हो गई. दरअसल जैसे ही पिता ने परिजनों के साथ मिलकर बेटे के शव को चिता पर लेटाया, तभी पिता बेहोश होकर नीचे गिर पड़े. उन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पहले बेटे और अब पिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई.