गाजियाबाद में 12 साल की बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान, वीडियो आया सामने
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad News) में खतरनाक कुत्तों का आतंक कम होता नजर नहीं आ रहा है. शनिवार को एक बार…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad News) में खतरनाक कुत्तों का आतंक कम होता नजर नहीं आ रहा है. शनिवार को एक बार फिर गाजियाबाद में एक बार फिर स्ट्रीट डॉग्स का आतंक देखने को मिला है. गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के पॉश इलाके राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में स्ट्रीट डॉग्स ने सोसायटी कैम्पस में एक बच्ची को घेरकर उस पर हमला कर दिया. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने बच्ची को बचाया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
