गाजियाबाद में महंगाई से देखिए क्या हुआ हाल, पॉश सोसाइटी में सस्ते टमाटर के लिए लग रही लाइन
पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दामों ने लोगों को हिला कर रख दिया है. टमाटर के दामों ने किचन का बजट पूरी तरह से…
ADVERTISEMENT

पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दामों ने लोगों को हिला कर रख दिया है. टमाटर के दामों ने किचन का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. हालत ये है कि अब खाने की थाली से टमाटर गायब होने लगा है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में गाजियाबाद की एक सासाइटी में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार लगी हुई है. बताया जा रहा है कि ये लंबी लाइन टमाटर खरीदने के लिए लगी हुई है. वहीं, अब समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसी वीडियो को ट्वीट कर सत्ताधारी भाजपा पर हमला बोला है.
