लेटेस्ट न्यूज़

आगरा आकर फ्रेंच कपल ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी, ताजमहल है इसकी वजह!

सनातन धर्म से प्रभावित फ्रांस के रहने वाले एक युगल ने उत्तर प्रदेश के आगरा में आकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह किया और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra News: सनातन धर्म से प्रभावित फ्रांस के रहने वाले एक युगल ने उत्तर प्रदेश के आगरा में आकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह किया और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई. फ्रांस के इस जोड़े की पहचान इसकेंदर (21) और बसमा (29) के रूप में हुई है. इसकेंदर ने बसमा की मांग भरी और उन्हें मंगल सूत्र पहनाया और अग्नि कुंड के सात फेरे लिए. प्रत्येक फेरे पर पढ़े जाने वाले श्लोक का अर्थ उन्होंने अपनी भाषा में समझा.