‘ये रंग हिंदुओं का है’, भगवा कलर का कुर्ता पहन मस्जिद में नमाज अदा करने गए शख्स पर भड़के इमाम
UP News: अब कुदरत के दिए रंगों को भी इंसानों ने धार्मिक चश्में से देखना शुरू कर दिया है. भगवा रंग हिंदुओं का तो हरा…
ADVERTISEMENT

UP News: अब कुदरत के दिए रंगों को भी इंसानों ने धार्मिक चश्में से देखना शुरू कर दिया है. भगवा रंग हिंदुओं का तो हरा रंग मुसलमानों का हो चला है. रंगों को लेकर ही उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जान आप भी सकते में आ जाएंगे. दरअसल यहां एक नमाजी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया. मगर उसे इमाम साहब ने मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक दिया. आरोप है कि नमाज पढ़ने जा रहे शख्स ने भगवा रंग का कुर्ता पहना था, जिसे देख इमाम साहब भड़क गए. अब पीड़ित शख्स ने इमाम साहब के खिलाफ ही पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है.
