‘जिला जज मुझे रात में मिलने के लिए बुलाते थे’ बांदा की महिला जज के लेटर ने मचाई सनसनी
बांदा में तैनात एक महिला जज का लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. महिला जज ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Banda News: बांदा में तैनात एक महिला जज इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं. महिला जज का लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि महिला जज ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है. महिला जज का आरोप है कि जब वह बाराबंकी में तैनात थीं, तब वहां के जिला जज ने उन्हें प्रताड़ित किया था. इस मामले में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को निर्देश दिया है कि वे महिला जज की सभी शिकायतों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट से रिपोर्ट मांगें.